फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Entry of vehicles restricted in the market on festivals

धरतेरस से दीपावली तक रहेगा बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Sun, 31 Oct 2021 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles restricted in the market on festivals
दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने तीन दिन का यातायात प्लान लागू कर दिया है। यातायात पुलिस का कहना है कि धनतेरस से बड़ी दीपावली तक मुख्य बाजारों के अंदर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार राय ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी करने के लिए काफी भीड़ उमड़ेगी। जिसके चलते बाजारों में वाहन जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर रविवार को यातायात निरीक्षक विकास पुंडीर ने बाजारों का निरीक्षण करने के बाद पार्किंग और डायवर्जन प्लान लागू किया है। उन्हाेंने बताया कि सेक्टर 2 और भगत सिंह चौक की तरफ से आने वाले चौपहिया वाहन ज्वालापुर इंटर कॉलेज अस्थायी पार्किंग में पार्क किया जाएंगे। इस पार्किंग के भर जाने पर सेंटमेरी स्कूल में वाहनों को पार्क करवाया जाएगा।
विज्ञापन

आर्यनगर चौक से ज्वालापुर रेलवे फाटक अंडरपास की तरफ जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दुुर्गा चौक की तरफ से आने वाले चौपहिया वाहनों की पार्किंग रेल चौकी भाईचारा होटल के पास पार्क होंगे। भीड़ अधिक होने पर दुर्गा चौक से वाहनों को डायवर्ट कर ऊंचा पुल ज्वालापुर अंडरपास में पार्क किया जाएगा। पुल जटवाड़ा से वाल्मीकि चौक ज्वालापुर आने वाले वाहनों को नहर पटरी की अस्थायी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। ज्वालापुर फाटक से ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के मध्य सड़क के बाई तरफ दोपहिया वाहन पार्क किया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल चौकी से कटहरा बाजार की तरफ जाने वाले चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं भीड़ बढ़ने पर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वाल्मीकि चौक ज्वालापुर से सराफा बाजार की तरफ जाने वाले चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार राय ने शहरवासियों से अपील की है कि वह त्योहारी सीजन के दौरान ट्रैफिक प्लान का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed