फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Enticed the soldiers, also explained the math of saving to the voters

फौजियों को रिझाया, वोटरों को बचत का गणित भी समझाया

Mon, 07 Feb 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Enticed the soldiers, also explained the math of saving to the voters
दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व सैनिकों और सेवारत जवानों के वोट बैंक में सेंधमारी के लिए अपना कार्ड खेला। आम मतदाताओं को आप की सरकार बनने पर होने वाली बचत का गणित भी बड़ी आसानी से समझाया। केजरीवाल ने कहा कि सबके साथ मिलकर आप उत्तराखंड का नवनिर्माण करेगी।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 34 साल की देश सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाला फौजी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ढूंढते हैं। पूछा ऐसा क्यों। सेवानिवृत्त फौजी देश के प्रति इमानदार, वफादार और अनुशासित होते हैं। उनको मेडिकल, इंजीनियरिंग और हर फील्ड का अनुभव होता है। उत्तराखंड में आप की सरकार बनते ही सेवानिवृत्त फौजियों को फिर सरकारी नौकरी दी जाएगी। नौकरी देकर वह कोई अहसान नहीं करेंगे बल्कि उत्तराखंड के नव निर्माण में उनका सहयोग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के दौरान शहीद होने वाले सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के आश्रितों को एक करोड़ की सहायता राशि दी जाएगी। पुलिस के जवान भी ड्यूटी के दौरान शहीद होते हैं तो उनके आश्रितों को भी यह सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने आप की सरकार बनने पर आम वोटरों को होने वाली बचत का फार्मूले बड़ी आसानी से समझाया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का स्तर सुधारेंगे और बच्चों को फ्री शिक्षा देंगे। यदि किसी परिवार में तीन बच्चे हैं और वह निजी स्कूलों में जाते हैं तो एक की फीस कम से कम तीन हजार रुपये मासिक होती है। तीन बच्चों की नौ हजार रुपये महीना देना होता है। सालाना एक लाख आठ हजार और पांच साल में पांच लाख 40 हजार की सीधी बचत होगी। दिल्ली में ऐसा करके दिखाया है। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले ढाई लाख बच्चों ने नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। बिजली फ्री और मुफ्त में इलाज करेंगे। इससे औसतन हर परिवार को सालाना दो लाख रुपये की बचत होगी। पांच साल में 10 लाख का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वो दावा हवा में नहीं कर रहे हैं। दिल्ली का अनुभव उनके पास है।
भाजपा-कांग्रेस ने 60 हजार करोड़ का किया घोटाला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 21 साल के उत्तराखंड को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने लूटा है। इन सालों में बारी बारी से 60 हजार करोड़ का घोटाला किया है। इतना पैसा कहां गया, दोनों दलों के नेता जवाब दें। उन्होंने कहा कि 21 साल में नया स्कूल, अस्पताल और विश्वविद्यालय नहीं बना, लेकिन नेताओं की संपत्ति जरूरी बढ़ गई। घोटाले का पैसा स्विस बैंकों में चला गया। किसी नेता को सही से यह पता नहीं कि उसने कितनी संपत्ति जोड़ी है।

चुनाव उम्मीद पर लड़े जाते हैं: अरविंद
केजरीवाल ने कहा कि चुनाव उम्मीद पर लड़े जाते हैं। दिल्ली इसका उदाहरण है। 2013 में पहला चुनाव लड़े थे। सभी सर्वे उनकी पार्टी के खिलाफ थे। लेकिन 28 सीटें जीतकर आए। उत्तराखंड में भी पहली बार मैदान में हैं। हर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, लोगों की संस्कृति और भाषा अलग होती है। लेकिन पार्टी के नेताओं की नियत नीयत साफ हो तो हर बदलाव हो सकता है। आप की नीति और नियत दोनों साफ हैं। पार्टी नई जरूर है, लेकिन जनता पर भरोसा है और एतिहासिक नतीजे आएंगे। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 21वीं सदी के राजा के बयान पर केजरीवाल ने कहा कि वो इन चक्करों में नहीं पड़ते। उनको राजनीति करनी नहीं आती। हम सिर्फ राष्ट्र निर्माण करना जानते हैं। अस्पताल और स्कूल बनवाना जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed