{"_id":"68b09b89612570871e07fb34","slug":"entered-the-house-and-attacked-with-sticks-case-registered-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-137392-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बादशाहपुर निवासी रिजवान पुत्र ताहिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे नियामुल, सोनू, मांगा के साथ घर पर आया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी बहन तरजुफाना और जीजा शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। रिजवान ने बताया कि उसी दिन उसकी बहन मायके आई हुई थी। उसके साथ भी मारपीट और अभद्रता की।
आरोप है कि पहले से जमीन को लेकर विवाद चलता आ रहा है। यहां तक कि वे अपने घरों का पानी भी उनके घर की नींव पर डालते रहते हैं। इसी वजह से कुछ दिन पहले उनके घर की करीब 40 फुट लंबी दीवार ढह गई थी। दीवार गिरने के बाद ही दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।