फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Employees will intensify agitation from August 16

16 अगस्त से जनजागरण कर आंदोलन उग्र करेंगे कर्मचारी

Fri, 13 Aug 2021 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Employees will intensify agitation from August 16
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं) के आह्वान पर आंदोलित कर्मचारियों ने शुक्रवार को 15वें दिन भी बिना अन्न ग्रहण किए ड्यूटी की। मांगों के समर्थन में उन्होंने महानिदेशालय और आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रति आक्रोश जताया। कहा कि 16 अगस्त से आंदोलन तेज करने के लिए गेट मीटिंग कर जनजागरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रमुख अधीक्षक, परिसर निदेशक के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन को एक महीना हो गया, लेकिन अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह और कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि जल्द ही प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेगा। प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण सिंह और संगठन सचिव विनोद गौड़ ने कहा कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय में राजकीय कर्मचारियों को स्वायत्तशासी संस्था में डालकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कर्मचारियों की पदोन्नति हुए वर्षों बीत गए हैं। गुरुकुल और ऋषिकुल के कर्मचारियों की तीन वर्ष अधिक होने के बाद भी एसीपी नहीं लगाई गई है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, बीमा, जीपीएफ का भुगतान रुका है। कोई सुनने वाला नहीं है। दिनेश गुसाईं, विपिन नेगी, त्रिभुवन पाल, राकेश भंवर ने कहा कि मांगों के समर्थन में कर्मचारी क्रमिक और आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed