{"_id":"61a8de0aa56f7f5e68627f93","slug":"employee-saved-the-patient-s-life-by-donating-blood-haridwar-news-drn397660942","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनर अनफिट तो कर्मचारी ने बचाई मरीज की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोनर अनफिट तो कर्मचारी ने बचाई मरीज की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून से बड़ा कोई दान नहीं है। जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर खून नहीं मिलने से उसकी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे ही एक मरीज की जान बचाने के लिए हरिद्वार ब्लड बैंक के कर्मचारी लैब टेक्नीशियन अकलीम अंसारी आगे आए। निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत थी। मरीज का डोनर जिला अस्पताल से जंबो पैक के लिए खून देने पहुंचा, लेकिन वह अनफिट हो गया। लैब टेक्नीशियन अकलीम अंसारी ने अपना खून देकर मरीज के लिए जंबो पैक उपलब्ध कराया।
रानीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में एक मरीज भर्ती है। उनकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थी। प्लेट्लेट्स चढ़ाने के लिए जंबो पैक की जरूरत थी। अंकित की जान बचाने के लिए उनका परिचित मोहित खून देने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचा। लेकिन मोहित की खुद की प्लेटलेट्स एक लाख 22 हजार थी। जबकि स्वस्थ व्यक्ति की प्लेट्लेट्स डेढ़ लाख से चार लाख होती हैं। अंकित को एबी पॉजिटिव ग्रुप का जंबो पैक की जरूरत थी। यह ग्रुप रेयर श्रेणी में है। लिहाजा डोनर अनफिट होने से अंकित के तीमारदार काफी परेशान हो गए।
उनकी परेशान देखकर लैब टेक्नीशियन अकलीम अंसारी ने ऑन ड्यूटी रक्तदान कर अंकित के लिए जंबो पैक उपलब्ध कराया। अंसारी का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव था। रक्तकोष प्रभारी डॉ. रविंद्र चौहान, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन महावीर चौहान और दिनेश लखेड़ा ने अकलीम अंसारी की पीठ थपथपाई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि अकलीम अंसारी ने जरूरतमंद मरीज की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया।