क्षेत्र के रसूलपुर, मंगोलपुरा गांव में रवासन नदी से हुए कटाव का सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र तटबंध बनाने का आश्वासन दिया।
पिछले दिनों रवासन नदी के तेज बहाव के कारण किसानों की धान व गन्ने की फसल नदी में कटाव होने के कारण नष्ट हो चुकी है। यही नहीं अब भी कटाव किया जा रहा है। किसानों ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से कटाव से अवगत कराकर तटबंध बनवाने की मांग की थी। कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर अति शीघ्र कटाव रोकने के लिए तटबंध बनाए जाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मंजू, एसडीओ शिशिर श्रीवास्तव व अवर अभियंता जिले सिंह ने निरीक्षण किया। जल्दी ही प्रस्ताव बनाकर तटबंध बनाए जाने की बात कही। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, दिनेश बडोला, सुरेंद्र रावत, संतराम सिंह, विनोद जोशी, विनय कुमार, विनोद सैनी, तारा सिंह, यादराम सैनी आदि मौजूद रहे।