{"_id":"5dbdd0cc8ebc3e93c418d45a","slug":"elephant-herd-mowed-sugarcane-crops-haridwar-news-drn3247648102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के झुंड ने रौंदी गन्ने की फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के झुंड ने रौंदी गन्ने की फसलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मिस्सरपुर और पंजनहेड़ी में आबादी में शनिवार सुबह हाथियों का झुंड घुस आया। हाथियों को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। बाद में ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से हाथियों को आबाद से बाहर भगाया।
शनिवार सुबह हाथियों का झुंड एक बार फिर मिस्सरपुर और पंजनहेड़ी गांव के आबादी वाले इलाके में घुस आया। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार अभिषेक ने मौके पर बाइक छोड़कर हाथी से बचकर भागकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन दरोगा राजेश कुमार के नेतृत्व में वनकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पटाखे बजाकर और वनकर्मियों ने बंदूक से फायरिंग कर हाथियों को आबादी से दूर भगाया। वीरेंद्र सिंह चौहान और आलोक चौहान ने बताया कि एक दिन पहले हाथियों का झुंड गन्ने के खेतों में भी घुस आया था। यहां रातभर किसानों की गन्ने की फसल बर्बाद की। ग्रामीण फसलों के नुकसान को लेकर पहले ही परेशान है। अब हाथियों के आबादी की ओर रुख करने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। राजेश सैनी, सुबोध चौहान, अनिल शर्मा, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।