{"_id":"61d4989cb718612b901b7df0","slug":"elephant-entered-the-fields-by-breaking-the-pole-of-solar-fencing-haridwar-news-drn4007687170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर फेंसिंग का पोल तोड़ खेतों में घुसा टस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर फेंसिंग का पोल तोड़ खेतों में घुसा टस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलर फेंसिंग का पोल तोड़कर एक हाथी खेतों में घुस गया। हाथी ने किसानों की गेहूं की फसल को रौंद डाला। किसानों और वन विभाग टीम ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद हाथी को जंगल में खदेड़ा।
आन्नेकी गांव राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से लगा हुआ है। जिससे जंगली जानवर गांव के खेतों और आबादी के पास आते रहते हैं। सोमवार की रात में भी करीब 11 बजे एक हाथी जंगल से निकलकर आन्ने गांव की तरफ पहुंच गया। टस्कर सोलर फेंसिंग का एक पोल तोड़कर किसानों के खेतों में पहुंच गया। रात में जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए पहरा दे रहे किसानों ने जब हाथी को देखा तो उन्होंने शोर मचाया। रेंजर विजय कुमार सैनी को सूचना दी।
सूचना मिलने पर राजाजी की टीम किसानों के साथ मिलकर हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ने में लग गई। करीब सवा 12 बजे हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा। रेंजर विजय कुमार सैनी ने बताया कि तोड़े गए सोलर फेंसिंग के पोल की जगह दूसरा लगाया जा रहा है।