फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephant chases bikers

Haridwar News: हाथी ने दौड़ाए बाइक सवार

Wed, 18 Sep 2024 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Elephant chases bikers
लालढांग। लालढांग-गैंडीखाता मार्ग पर हाथी बाइक सवारों के पीछे दौड़ पड़ा। किसी तरह से बाइक सवारों ने भागकर जान बचाई।रोजाना की तरह गैंडीखाता से लालढांग से काम कर बाइक से लौट रहे इमरान, शाकिर, अनीस, आजाद को अचानक हाथी सड़क पर दिखाई दिया। हाथी देखकर युवक घबराकर बाइक छोड़कर भाग गए। इनमें से तीन तो भाग गए, लेकिन इमरान के ऊपर बाइक गिर गईए जिससे इमरान घायल हो गया। इमरान ने बाइक के नीचे से निकलने की कोशिश की। इतनी देर में हाथी बाइक के नजदीक आ गया। इस पर दूसरे वाहन चालकों ने हल्ला मचा दिया और हाथी जंगल की ओर गया। हाथी ने लगभग आधा घंटे तक मार्ग को बंद रखा। घायल इमरान को लालढांग के निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। वन बीट अधिकारी अमित सैनी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed