फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephant broke the wall, panic among villagers

हाथी ने तोड़ी दीवार, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 26 Mar 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Elephant broke the wall, panic among villagers
लालढांग क्षेत्र में हाथियों की दस्तक रुकनेे का नाम नहीं ले रही है। अब एक हाथी ने गांव में घुसकर एक ग्रामीण के घर की दीवार तोड़ डाली।
विज्ञापन

क्षेत्र में कभी हाईवे पर तो कभी संपर्क मार्ग पर हाथी आ धमक जा रहे हैं। रात के समय में हाथियों के हमले का खतरा बना रहता है। शुक्रवार रात भी गेंड़ीखाता के खदरी गांव में जंगल से आए हाथी ने मोहन सिंह के घर की दीवार तोड़ डाली। ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को शोर मचाकर जंगल की तरफ खदेड़ा। हाथी ने इस दौरान किसानों की गेेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। किसान सोबन सिंह, मदन सिंह चौहान, कीर्ति सिंह, कश्मीर सिंह, कुंवर सिंह ने हाथियों की बढ़ती घुसपैठ पर आक्रोश जताया है। उन्होंने हाथियों से निजात दिलाने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर मुकेश सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम को गश्त पर लगाया गया है। गश्त को अब और मजबूत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed