फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephant broke the boundary wall of the college

हाथी ने तोड़ी कॉलेज की चहारदीवारी

Sat, 13 Nov 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Elephant broke the boundary wall of the college
लालढांग कुंवर प्रभा इंटर कॉलेज की चहारदीवारी हाथी ने तोड़ डाली। बराबर में खड़ी गन्ने की फसल भी रौंद डाली। हाथियों के उत्पात से किसानों में दहशत बनी है।
विज्ञापन

लालढांग चारों ओर से जंगलों से घिरा होने के कारण हाथियों का मूवमेंट बढ़ गया है। आजकल गन्ने की फसल तैयार है। ऐसे हाथी गांव की ओर रुख करने लगे हैं। लालढांग काली मंदिर के आसपास के खेतों में शाम ढलते ही आ जाते हैं। बृहस्पतिवार रात को कटेबड़ में बस्ती के बीच कुंवर प्रभा इंटर कालेज की चहारदीवारी तोड़ डाली। उसी के आसपास खड़ी गन्ने की फसल को भी रौंद डाला। सूचना मिलने पर कटेबड़ वन चौकी के वनकर्मी रविंद्र गुसाईं व शूर सिंह रावत ने पहुंच कर मौके पहुंचकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। वन दरोगा रविंद्र गुसाईं ने बताया कि हाथियों की गांव की तरफ मूवमेंट बढ़ रहा है। हाथियों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed