फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Election riots on social media not in the field

मैदान में नहीं सोशल मीडिया पर चुनावी दंगल

Wed, 02 Feb 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Election riots on social media not in the field
2022 का विधानसभा का चुनावी दंगल मैदान में कम और सोशल मीडिया पर ज्यादा लड़ा जा रहा है। दंगल में पार्टी और प्रत्याशी ही नहीं बल्कि समर्थक भी एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। समर्थक पुरानी पोस्ट को शेयर कर जख्मों को हरे कर भड़ास भी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

14 फरवरी को चुनाव है। भाजपा-कांग्रेस, सपा-बसपा और आप ने चुनाव जीतने के लिए ताकत झोंक दी है। स्टार प्रचारकों को दौर शुरू हो गया है। वर्चुअल प्रचार के साथ सोशल मीडिया चुनावी प्रचार का गढ़ बना है। हर पार्टी और प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया वार रूम बनाया है। वार रूम से मतदाताओं को पर्सनल मैसेज भेजकर वोट और सपोर्ट मांगा जा रहा है। अधिकतर लोगों के सोशल मीडिया एकाउंट के इनबॉक्स चुनावी मैसेजों से भरने लगे हैं। कई मतदाता सभी दलों और प्रत्याशियों को एक जैसा रिप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंटरनेट पर समर्थक और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के पोस्ट, वीडियो वायरल हो रहे हैं। चुनावी जंग में समर्थक एक-दूसरे पर भड़क रहे हैं। विरोधी पार्टी और प्रत्याशी के लोग इंटरनेट मीडिया पर पुरानी पोस्टभी खंगाल रहे हैं। यदि उसने पहले कोई भड़काऊ या बदजुबानी वाली पोस्ट की हुई थी तो उसे निकाल कर वायरल किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क का बदल दिया तरीका
अब लोग अपना अधिक से अधिक समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। इसलिए पार्टियों और प्रत्याशियों ने भी संपर्क करने का तरीका बदला है। इंटरनेट मीडिया पर बड़ी संख्या में जनता मिल रही है। प्रत्याशी की ओर से खूब वीडियो शेयर हो रहे हैं। पोस्टर जारी हो रहे हैं। स्टेटस, स्टोरी, रील्स और शार्ट वीडियो में भी उनकी टीम लगातार अपडेट कर रही है। ग्रुपों में वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा एक टीम लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed