{"_id":"691a112a82938b7a8d04537b","slug":"eight-professors-and-14-resident-doctors-appointed-in-the-medical-college-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-140904-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मेडिकल काॅलेज में आठ प्रोफेसर, 14 रेजीडेंट डाक्टर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मेडिकल काॅलेज में आठ प्रोफेसर, 14 रेजीडेंट डाक्टर नियुक्त
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल काॅलेज जगजीतपुर में 22 प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर मिले हैं। इससे मेडिकल काॅलेज में फैकल्टी की कमी काफी हद तक पूरी हो गई है। नई तैनाती से रोजाना ओपीडी चलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
अब तक राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर में सप्ताह में दो दिन ओपीडी चलाई जा रही है। इसमें बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी का संचालन किया जाता है। मरीजों को मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसर और स्टाॅफ की ओर से देखा जाता है। जिन्हें परामर्श और दवाएं भी दी जाती हैं। अब मेडिकल कॉलेज में आठ प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर मिलने के साथ ही 14 सीनियर और जूनियर रेजीडेंट की नियुक्ति हो गई है।
सीनियर और जूनियर रेजीडेंट के आने से मेडिकल कालेज में नियमित ओपीडी शुरू होने की उम्मीद जगी है। मेडिकल छात्राओं को भी बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत का कहना है कि नई तैनाती से स्टाफ की बहुत हद तक कमी दूर हो गई है। इससे बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
इन विभागों में हुई नियुक्ति
इनमें नेत्र रोग विभाग में एक प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर, एनेस्थीसिया विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर, सर्जरी विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर, आर्थोपेडिक विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर और मेडिसिन विभाग में दो असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए गए हैं। 11 जूनियर रेजीडेंट, नेत्र और सर्जरी विभाग में दो सीनियर रेजीडेंट और एक महिला चिकित्सा अधिकारी भी मिली हैं।