फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Effigy burnt in Bengal, demanding dismissal of Mamta's government

बंगाल में ममता की सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए पुतला फूंका

Wed, 16 Oct 2019 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Effigy burnt in Bengal, demanding dismissal of Mamta's government
श्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में परिवार की जघन्य हत्या के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर बंगाल की मुख्य? - फोटो : HARIDWAR
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई परिवार की जघन्य हत्या के खिलाफ आक्रोश उगलते हुए बजरंग दल के सदस्यों ने शहर में रैली निकाली। उन्होंने चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित होकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन जारी कर प्रकरण की सीबीआई जांच कराकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार को कनखल में एसडी इंटर कॉलेज के मैदान पर बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला संयोजक नवीन तेश्वर के नेतृत्व में एकत्र हुए। नवीन तेश्वर ने कहा कि दस अक्तूबर को पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल की पत्नी व बच्चे सहित जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना से संपूर्ण राष्ट्र का हिंदू समाज आहत हुआ है। बंगाली वहां के हिंदू समाज के लिए आतंक का पर्याय बन चुका है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की अत्यधिक संख्या के कारण उनके वोटों के लालच में ममता सरकार ने लोगों का जीवन मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में निर्दोष हिंदुओं की हत्याओं के संबंध में जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले। बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि अपने ही देश में हिंदू सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। हिंदुओं का उत्पीड़न होना अधिक चिंता का विषय है। जिन राज्य सरकारों में हिंदू सुरक्षित नहीं है, ऐसी सरकारों को राष्ट्रपति को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन जारी कर मांग उठाई कि पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। साथ ही हत्याकांड की सीबीआई जांच कराकर हत्यारों को मृत्युदंड दिया जाए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुनील, प्रांत बल उपासना प्रमुख सौरभ चौहान, जिला सह संयोजक जेवेंद्र तोमर, रोहित चौधरी, गुलशन शर्मा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख ललित बजरंगी, जिला गोरक्षा प्रमुख रोहित शास्त्री, सूर्यकांत, जिला सह गोरक्षा प्रमुख नीतीश वालिया, अंगद, विक्की, अमित मुल्तानिया, कमल, लक्ष्मण, साजन, सनी, अजय, जोशी, अक्षय, सूरज, अनुज, दीपक, आदि, बिजेंद्र, हिमांशु, कार्तिक, अर्जुन, निकाह, अश्वनी, पारस, सौरभ, बोनी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed