फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   E-library started in Jain Inter College

जैन इंटर कॉलेज शेरपुर में ई-लाइब्रेरी शुरू

Tue, 21 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
E-library started in Jain Inter College
जैन इंटर कॉलेज शेरपुर रुड़की में ई-लाइब्रेरी अभिप्रेरणा फाउंडेशन के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
अभिप्रेरणा फाउंडेशन और पेनासोनिक लाइफ सोल्युशंस इंडिया के संयुक्त प्रयासों से जैन इंटर कॉलेज शेरपुर रुड़की में ई-लाइब्रेरी शुरू हो गई। लाइब्रेरी उद्घाटन पर स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें कक्षा 10 और 12वीं के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में भूकंपरोधी मॉडल, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, फोटोसिंथेसिस, डीएनए संरचना, टेस्ला कॉइल मॉडल एवं विभिन्न विज्ञान विषय के चार्ट तैयार प्रदर्शित किए गए। अभिप्रेरणा फाउंडेशन के सचिव डॉ. दीपेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी है। ऐसे में ऑनलाइन लाइब्रेरी की उपयोगिता ज्यादा बढ़ जाती है। छात्रों के पास यह सुविधा होती है कि वह ऑनलाइन किताबें पढ़ सकें। इसमें उन्हें पन्ने पलटने की भी जरूरत नहीं होती। किताबों के शौकीन लोगों के ऑनलाइन लाइब्रेरी किसी तोहफे से कम नहीं है। चुनिंदा किताबों को मुफ्त पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सैनी ने कहा कि अभिप्रेरणा फाउंडेशन और पेनासोनिक लाइफ सोल्युशंस इंडिया द्वारा इंटर कॉलेज में ई-लाइब्रेरी की स्थापना मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर अवनीश कुमार, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, शहजादी, परमीत कौर, मोनिका शर्मा, सुशीला तेजयान, उषा रानी, शशि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed