{"_id":"68fd22d895a6fdef6002defb","slug":"due-to-the-work-of-laying-sewer-line-in-dudhdhari-chowk-haridwar-news-c-5-1-drn1031-819275-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दूधाधारी चौक पर सीवर लाइन कार्य से मुख्य सड़क बंद, सर्विस लेन पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दूधाधारी चौक पर सीवर लाइन कार्य से मुख्य सड़क बंद, सर्विस लेन पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूधाधारी चौक भूपतवाला क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के कार्य के चलते मुख्य सड़क को खोद दिया गया है जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने मुख्य मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर यातायात को सर्विस लेन पर डायवर्ट कर दिया है।
सर्विस लेन पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ जाने के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह के समय स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सीवर लाइन का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सड़क को तुरंत दुरुस्त कर सामान्य यातायात बहाल किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि यातायात सामान्य हो सके।