{"_id":"31b126ee627e3b09acdb5e9ff65c18d7","slug":"due-to-the-increased-threat-of-devotees-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी के चलते श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी के चलते श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। आतंकवादियों की धमकी के चलते हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पूजा सामग्री बेच रही सभी दुकानों पर सामान की पड़ताल कराई गई है। यही नहीं उन गुथलियों की भी मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है, जिनमें अस्थियां लेकर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार रेलवे स्टेशन ही नहीं अपितु हरकी पैड़ी आदि उन सभी घाटों पर उन थैलियों की जांच की गई जिनमें पूजा सामग्री लाई गई थी। जो दुुकानें पूजा का सामान बेचती हैं उनके सामान पर भी निगाह रखी गई। घाटों पर पिंड दान, क्रिया कर्म आदि करते श्रद्धालु कहीं सामग्री की आड़ में अवांछित वस्तु तो नहीं लाई गई है? इस बारे में खासी सतर्कता बरती जा रही है। नारायणी प्रेत शिखा पर हो रहे कर्म कांड पर भी पुलिस बलों की निगाहें लगी रहीं। विशेष रूप से अस्थियों की जांच रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर मेटल डिटेक्टर से की जाती रही। यह सिलसिला अब अर्द्धकुंभ निपट जाने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
वर्ष 1992 के अर्द्धकुंभ पर भी आतंकवाद का साया इसी तरह मंडरा रहा था। वह दौर पंजाब में चल रहे आतंकवाद का था। तब भी आज की तरह ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों के अस्थि कलशों की जांच की गई थी। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के चलते अर्द्धकुंभ पर तो कोई हादसा नहीं हुआ था, किंतु मुख्य स्नान बीत जाने के बाद पंजाब के आतंकवादियों ने बढेड़ी में बस रोक कर खूनी खेल खेला था। इस बार मेला काल शुरू होने से पहले ही चुनौतियां थीं, लेकिन आतंकियों की धर पकड़ हो जाने के बाद अब सतर्कता बेहद बढ़ा दी गई है। हरिद्वार और कनखल के उन सभी धार्मिक क्षेत्रों पर निगाह रखने का काम शुरू कर दिया गया है, जहां अर्द्धकुंभ पर लाखों की संख्या में यात्री ठहरेंगे।
विज्ञापन