फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drunk man climbed on a car and created ruckus while making a reel, three arrested

Haridwar News: नशे में कार पर चढ़े दिल्ली के युवक, रील बनाते हुए किया हंगामा, फिर हवालात में हुई खातिरदारी

Tue, 08 Apr 2025 01:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

स्विफ्ट कार सवार तीन युवक नशे में कार पर चढ़कर हंगामा करते हुए रील बना रहे थे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Drunk man climbed on a car and created ruckus while making a reel, three arrested
police - फोटो : istock

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार देर रात नशे में दिल्ली के तीन युवकों ने कार की छत पर चढ़कर रील बनाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। कार को सीज करते हुए आरोपियों का मेडिकल कराया गया। शराब पीने की पुष्टि होने पर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी विवि के पास हाईवे पर रविवार रात स्विफ्ट कार सवार तीन युवक नशे में कार पर चढ़कर हंगामा करते हुए रील बना रहे थे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को पकड़ लिया। तीनों को थाने लाने के बाद मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां तीनों का मेडिकल कराने पर तीनों में शराब पीने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service:  फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर थाने में टीम गठित, बुकिंग करते समय रखें ये सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी धीरज निवासी गांव उस्मानपुर थाना दिल्ली, शैलेंद्र निवासी करावालनगर दिल्ली और मोहित निवासी गणोली थाना लोनी जिला गाजियाबाद के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। कार को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed