{"_id":"61aa4613ad4f1662207bc172","slug":"drizzle-will-prove-to-be-a-boon-for-rabi-crops-haridwar-news-drn397780697","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब1रिश से बढ़ाई ठंड, फसलों के लिए वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब1रिश से बढ़ाई ठंड, फसलों के लिए वरदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। दिसंबर महीने के तीसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। शहर से देहात तक जरूरी काम वाले लोग की घरों से निकले। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजरों में कम लोग नजर आए। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी रबी की फसलों के लिए वरदान साबित होगी।
प्रदेश में एक दिसंबर को ही मौसम ने अचानक से करवट बदल दी थी। लगातार तीसरे दिन भी सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। बृहस्पतिवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। शुक्रवार को भी सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की बारिश हुई। बादल छाने और हल्की बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार को कामकाज के लिए निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों से पैक होकर निकले। शाम के समय ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार व रविवार को भी बूंदाबांदी होगी।
धनौरी और आसपास इलाकों में भी शुक्रवार तड़के बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार के मुताबिक बारिश के बाद निकलने वाली धूप से गेहूं की फसल बढ़ेगी और पैदावार भी अच्छी होगी। बारिश सरसों, गेहूं, जौ के लिए बहुत फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि हरी सब्जियों की फसलों के लिए भी बारिश वरदान साबित होगी।