फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dress-Snwarane fiercely for shopping

सजने-संवरने के लिए जमकर खरीददारी

Wed, 19 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 19 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dress-Snwarane fiercely for shopping
करवा चाेथ्‍ा। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

हरिद्वार। पति की दीर्घायु के लिए बुधवार को मनाए जाने वाले करवाचौथ व्रत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बाजार खूब गुलजार रहे। देर रात तक महिलाओं ने सजने संवरने के सामान की जमकर खरीददारी की। मेहंदी स्टाल और ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की लंबी लाइन देखी गई। कई जगह तो एडवांस बुकिंग के बावजूद तीन से चार घंटे तक नंबर नहीं आया।

विज्ञापन


करवाचौथ के व्रत के लिए बाजार कई दिनों से सजने लगे थे। दो-तीन दिन से महिलाओं ने कपड़ों की खरीददारी शुरू कर दी थी। मंगलवार को तो बाजार पूरी तरह करवाचौथ के रंग में रंगे नजर आए। सुबह से ही साड़ियों और रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। वहीं चूड़ी व मेकअप का अन्य सामान खरीदने के लिए भी जनरल स्टोर पर महिलाएं उमड़ी। दोपहर बाद तो नजारा और बदल गया। बड़ी संख्या में लोगों के बाजार में पहुंचने के कारण लगभग हर दुकान में भारी भीड़ थी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


कहीं रेट दोगुने तो कहीं फ्री सेवा
करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने के रेट आम दिनों से दो गुना ज्यादा तक रहे। आम दिनों में मेहंदी लगाने के 100 से 200 रुपये लिए जाते हैं। जबकि मंगलवार को मेहंदी के रेट 500 रुपये तक जा पहुंचे। वहीं सौंदर्य प्रसाधन बेचने वाले कुछ कारोबारियों ने मुफ्त सेवा का इंतजाम भी किया। ज्वालापुर, कनखल व हरिद्वार में कई जगहों पर जनरल स्टोर से सजने संवरने का सामान खरीदने पर मेहंदी मुफ्त लगवाने का ऑफर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए जोड़ों में ज्यादा क्रेज
पति की लंबी आयु की कामना के लिए यूं तो हर उम्र की महिलाएं करवाचौथ की तैयारियों में जुटी रही। लेकिन नव विवाहिता महिलाओं में इस त्यौहार को लेकर ज्यादा क्रेज रहा।


पीएनबी ने किया मेहंदी बाजार का आयोजन
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से करवाचौथ के मौके पर कनखल झंडा चौक पर मेहंदी बाजार का आयोजन किया गया। इसके लिए पहले से बुकिंग की गई थी। मंगलवार को लगे मेहंदी बाजार में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट पर मेहंदी लगाई गई। इस अवसर पर पीएनबी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed