फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Doubts of traders about the new GST Act should be cleared: Bhateja

नए जीएसटी एक्ट के बारे में व्यापारियों का संशय दूर किया जाए : भटेजा

Thu, 28 Aug 2025 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Doubts of traders about the new GST Act should be cleared: Bhateja
हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन की बैठक देवपुरा स्थित होटल में हुई। बैठक में पहुंचे जीएसटी अधिकारियों को व्यापारियों ने समस्याओं के बारे में बताया। नए एक्ट को लेकर संशय को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि व्यापारी हमेशा सरकार और प्रशासन के साथ सहयोग करता है। समय पर सभी करों का भुगतान करने के बाद भी व्यापारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगठन द्वारा उपभोक्ताओं को मिलावटी व नकली उत्पादों के प्रति जागरूक करने के लि अभियान भी चलाया जाता है। जीएसटी विभाग जांच के नाम पर व्यापारियों के माल को रोक लेता है। कहा कि अगले माह सरकार नया जीएसटी एक्ट ला रही है। नए एक्ट को लेकर व्यापारी संशय में है जिसे दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जीएसटी जॉइंट कमिश्नर संजीव सोलंकी ने कहा कि किसी को भी नए जीएसटी एक्ट से डरने की जरूरत नही है। समय से जीएसटी देने व सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने वाले व्यापारियों पर विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर सुनीता श्रीवास्तव, सीमा आर्य, प्रतिभा पंत, वंदना नौटियाल, उजमा परवीन, विनोद चंदेला, मोनिका पंत, रूपा टम्टा, लीलाधर नौटियाल, एसोसिएशन के महामंत्री संदीप वैष्णव, कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा, संजय खुराना, राजकुमार अरोड़ा, दीपक कंसल, इंद्रजीत, गौरव शर्मा, यश गोयल, मनीष बत्रा, राकेश कंसल, अतुल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed