फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Door to door survey of properties, records will be available on the portal

संपत्तियों का डोर-टू-डोर सर्वे, पोर्टल पर मिलेगा रिकॉर्ड

Thu, 19 May 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Door to door survey of properties, records will be available on the portal
अब नगर निगम क्षेत्र की हर संपत्ति का सर्व होगा। इसके बाद शहर की हर संपत्ति का रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगा। इससे बड़ी आसानी से पोर्टल पर संपत्ति के साथ ही संबंधित क्षेत्र का नक्शा भी ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके साथ ही गृहकर से छूटे आवासीय व व्यावसायिक भवन की पूरी लिस्ट भी नगर निगम आसानी से तैयार कर टैक्स लागू कर सकेगा। कंपनी के 30 कर्मचारियों की टीम डोर-टू-डोर जाकर सर्वे करने के साथ ही ड्रोन से भी मैपिंग का कार्य करेगी।
विज्ञापन

अब नगर निगम क्षेत्रों की हर संपत्ति की जानकारी केवल फाइलों में नहीं रहेगी। ऑनलाइन पोर्टल पर भी मिल सकेगी। इसके लिए दिल्ली की जीआईएस कंसोडियम कंपनी डोर-टू-डोर सर्वे शुरू करने जा रही है। प्रत्येक क्षेत्र में संपत्ति का सर्वे होगा। इसके माध्यम से ये भी साफ हो जाएगा कि पूरे निगम क्षेत्र में कितने आवासीय और व्यावसायिक भवन हैं। सर्वे के रिपोर्ट के आधार पर निगम भी गृहकर से छूटे भवन आदि पर टैक्स लागू कर सकेगा। सर्वे शासन स्तर से होगा।
विज्ञापन

जीआईएस कंसोडियम कंपनी हेड पीके जैन के मुताबिक ये सर्वे कई मायनों में नगर निगम के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। हर संपत्ति का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। पोर्टल पर संपत्ति के साथ ही मैप भी ऑनलाइन देख सकेंगे। अगर निगम क्षेत्र में अभी 50 हजार संपत्तियां दर्ज हैं तो सर्वे के बाद इनकी संख्या बढ़ना तय है। इससे राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईएस कंसोडियम कंपनी सर्वे करने का काम कर रही है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में सर्वे होगा। बोर्ड बैठक में सभी पार्षदों को भी इस बारे में जानकारी देकर राय ली गई है।
- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed