{"_id":"692ad0817b62b8d95d0db9d7","slug":"domestic-strife-married-woman-consumes-poisonous-substance-dies-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-141477-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश : विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश : विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन
पथरी। गृह क्लेश के चलते शनिवार को विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पायल (23) निवासी भट्टीपुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने पायल को मृत घोषित कर दिया। उसकी तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
मामले में थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि गृह क्लेश की वजह से विवाहिता ने यह कदम उठाया है। फिलहाल प्रकरण में किसी तरफ से तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।