{"_id":"95c693876ca6ec6df4b422e05cb27799","slug":"doctors-from-the-two-hour-walkout-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। आज से मरीजों को इलाज के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। सरकारी अस्पतालों के डाक्टर सोमवार से दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। कार्य बहिष्कार ओपीडी का सुबह नौ बजे से 11 बजे तक का होगा। एक सूत्री मांग को लेकर डाक्टर 25 जनवरी से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के डाक्टर 25 जनवरी से अपनी एक सूत्री डीएसीपी की मांग के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनरत डाक्टर 25 जनवरी से काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे थे, लेकिन इस दौरान शासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिलने पर पूर्व चेतावनी के अनुसार आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया है। संगठन के जनपद सचिव डा. मनोज वर्मा ने बताया कि एक फरवरी से दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार किया जाएगा। बहिष्कार का समय सुबह नौ से 11 बजे तक रखा गया है। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी, क्योंकि जिस अवधि में डाक्टर ओपीडी का बहिष्कार कर रहे हैं वह मरीजों को देखने का समय होता है। विरोध प्रदर्शन जिला, मेला, महिला, सिविल अस्पताल रुड़की सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर होगा।
विज्ञापन