फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DM takes a strict stance on negligence regarding solid waste management; report sought

Haridwar News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, रिपोर्ट तलब

Thu, 18 Jun 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 18 Jun 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
DM takes a strict stance on negligence regarding solid waste management; report sought
- नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और विभागों को दैनिक प्रगति रिपोर्ट के निर्देश
विज्ञापन

- लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
हरिद्वार। जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन में लापरवाही पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
नोडल अधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट समय पर न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम हरिद्वार और रुड़की समेत सभी नगर निकायों को घर-घर कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे का पृथक निस्तारण, बंद कचरा परिवहन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

संवेदनशील डंपिंग स्थलों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला पंचायत और विकास खंड अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनाएं तैयार कर खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर पूर्ण रोक लगाने को कहा गया है। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नदी तटों, राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र और अन्य पर्यावरणीय संवेदनशील स्थलों पर अवैध कचरा डंपिंग रोकने के लिए विशेष निगरानी और नियमित निरीक्षण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed