फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   District president winning team will be responsible for

जीत-हार के लिए जिम्मेदार होंगे जिलाध्यक्ष

Tue, 04 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 04 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
District president winning team will be responsible for
कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत-हार के लिए संबंधित जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की गई। कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति की सोमवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके अलावा केंद्र सरकार से उत्तराखंड के लिए कुछ राहत मांगी गई और भाजपा के खिलाफ सतत विकास संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


उत्तरी हरिद्वार स्थित संत सतपाल ब्रह्मचारी के राधाकृष्ण धाम आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव जो भी चुनाव लडे़गा उसकी जीत और हार का जिम्मा संबधित जिलाध्यक्ष का रहेगा। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि 12 अक्तूबर तक विधानसभा टिकट के दावेदारों का बॉयोडाटा भेजना सुनिश्चित करें। उनमें से प्राथमिकता वाले तीन प्रत्याशियों का नाम पैनल में प्रदेश कार्यालय का उपलब्ध कराएं। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन


बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन दावे झूठे साबित हुए। इस पर सभी कांग्रेसी अपने-अपने क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज कराएंगे। केंद्र सरकार से ग्रीन बोनस की मांग करते हुए उत्तराखंड के लिए रसोई गैस पर 50 प्रतिशत सब्सिडी की मांग की गई। केंद्रीय सेवाओं में उत्तराखंड के लिए विशेष आरक्षण का कोटा, पहाड़ के गांवों को आबाद करने के लिए किसानों को दुबारा खेती से जोड़ने की मांग उठाई गई। पेड़ लगाने पर किसानों को दो हजार रुपये सालाना प्रोत्साहन राशि देने की मांग उठाई गई। राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि केवल वाणी की एकता से ही नहीं बल्कि कर्म की एकता भी कांग्रेसियों को चुनाव में दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में शामिल नेताओं का सतपाल ब्रह्मचारी ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, ज्योति सिंह गुनसोला, जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना, एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष हरपाल साथी, पूर्व दर्जाधारी विजय सारस्वत, दर्जा राज्यमंत्री संजय पालीवाल, डॉ संतोष चौहान, मथुरा दत्त जोशी, शूरवीर सिंह सजवाण, आनंद सुमन सिंह, राजेंद्र भंडारी, चौधरी महेंद्र सिंह, साहब सिंह, महेश प्रताप सिंह, पूनम भगत, मनीष कर्णवाल, फुरकान अली, हरिद्वार महानगर के अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, देहरादून के अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष तेलूराम, प्रेम महाजन, धर्मेंद्र प्रधान, बीना कपूर, संग्राम सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस-पीडीएफ साथ-साथ: किशोर
हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी और पीडीएफ के तल्ख रिश्तों पर सोमवार को साफ किया कि कांग्रेस-पीडीएफ साथ-साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे। यदि कहीं किसी बात को लेकर किसी में असंतोष है तो उसे हर हाल में दूर किया जाएगा।


सोमवार को हरिद्वार में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन भाजपा की हालत किसी राज्य में ठीक नहीं है। ऐसे में सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी फायदे के लिए प्रचारित किया जा रहा है। देश की स्वतंत्रता के आंदोलन से लेकर बॉर्डर तक पर उत्तराखंड ने अपने जवानों का बलिदान दिया है। हम सर्जिकल स्ट्राइक के मसले पर पूरी तरह भारतीय सेना के साथ हैं। मगर भाजपा की मंशा पर सवाल उठने इसलिए लाजिमी है कि चुनाव के समय ही उसे राम मंदिर जैसे मुद्दे याद आते हैं। केंद्र को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए किशोर ने कहा कि 15 लाख बैंक खाते में आने की घोषणा उनकी हवाई निकली। कांग्रेस कार्यकर्ता इसके विरोध में अपने-अपने थानों में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के संपूर्ण विकास की अवधारणा को लेकर आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार से प्रदेश को ग्रीन बोनस देने की मांग की। कहा कि महिलाओं को गैस सिलेंडर लेने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed