फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   District Magistrate inspected the Kumbh construction works.

हरिद्वार कुंभ : जिलाधिकारी ने देर रात किया कुंभ निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Sun, 25 Oct 2026 05:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate inspected the Kumbh construction works.
फोटो
विज्ञापन

- दिवाली से पहले हरकी पैड़ी के घाटों और मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण
- सड़कें गड्ढामुक्त करने के लिए गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर शहर में सड़कों की मरम्मत और घाटों के सौंदर्यीकरण का काम तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित शनिवार देर रात निर्माण कार्यों का जायजा लेने धरातल पर पहुंचे।
उन्होंने अधिकारियों के साथ चंडी घाट चौक से शंकराचार्य चौक, प्रेमनगर चौक, सिंहद्वार, गुरुकुल कांगड़ी हाईवे और हरकी पैड़ी क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के मंदिरों, घाटों और पुलों का सौंदर्यीकरण दिवाली से पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों में तेजी लाने के लिए उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चल रहे डामरीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

हरकी पैड़ी क्षेत्र में मंदिरों, घाटों और पुलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने रात में चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और पर्याप्त श्रमिकों व संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण, सड़क मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाएगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि, राष्ट्रीय राजमार्ग के डिप्टी मैनेजर प्रज्वल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed