फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teen disappoint returned Ambrish

किशोर ने अम्बरीष को निराश लौटाया

Sun, 04 Sep 2016 11:59 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 04 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। शहर में रविवार को हुए कांग्रेस के दो प्रमुख कार्यक्रमों में बातें तो एकता और समन्वय की हुई, लेकिन नेताओं ने खुद इस पर कितना अमल किया, इसकी पोल कार्यक्रम के दौरान ही खुल गई। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार अपने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को मनाने बूथ सम्मेलन स्थल पर भी गए, लेकिन किशोर उपाध्याय ने आने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

अम्बरीष कुमार के कुछ समर्थकों पर संगठन विरोधी गतिविधियों की गाज गिरने की बात भी सामने आ रही है। कांग्रेस की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। कुछ समय पहले किशोर उपाध्याय ने प्रदेश भर के कांग्रेसजनों को निर्देश दिया था कि जब संगठन का आधिकारिक कार्यक्रम होगा तो कोई और कांग्रेसी उस समय अलग से कार्यक्रम नहीं करेगा। रविवार को एक ओर जहां ज्वालापुर में कांग्रेस के हरिद्वार व रानीपुर विधानसभा क्षेत्रों का बूथ सम्मेलन था, वहीं दूसरी ओर भल्ला कालेज मैदान में पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत तो दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुए, लेकिन किशोर उपाध्याय केवल बूथ सम्मेलन में ही पहुंचे। बूथ सम्मेलन समाप्त होने से पहले अम्बरीष कुमार खुद किशोर उपाध्याय को बुलाने के लिए सम्मेलन स्थल पर गए। किशोर उपाध्याय ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया। किशोर उपाध्याय का कहना था कि क्योंकि उन्होंने जिला और शहर के अध्यक्षों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया है, इसलिए वह भी अपनी और संगठन की गरिमा का ध्यान रखते हुए इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed