फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dhanteras market, turnover of 20 crores

धनतेरस पर धनधान्य बाजार, 20 करोड़ का कारोबार

Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras market, turnover of 20 crores
धनतेरस पर अभुषणों की खरीदारी करती महिलाएं । - फोटो : HARIDWAR
मंगलवार को धनतेरस पर बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। किसी ने बाइक तो किसी ने कार खरीदी। बर्तन, सराफा और इलेक्ट्रानिक्स बाजार में देर शाम तक भीड़ उमड़ी। सोने के जेवर और चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में बाजारों में डेढ़ गुना धन वर्षा हुई। हरिद्वार शहर और देहात क्षेत्र में करीब 20 करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

त्योहार के लिए बाजार दुल्हन की तरह सजे हैं। मंगलवार को सामान्य दिनों की तुलना में बाजार जल्दी खुले और भीड़भाड़ शुुरू होने लगी। सुबह 11.14 बजे बाद शुभ मुहूर्त शुरू हुआ। बर्तन और इलेक्ट्रानिक बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। ज्वालापुर, रानीपुर मोड़, कनखल चौक बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं दिखी। देर रात तक खरीदारी हुई। स्टेशन रोड ज्वालापुर के सराफा बाजार में भी जमकर खरीद हुई। लोगों ने बजट के हिसाब से चांदी, सोने की ज्वेलरी और सिक्के खरीदे। इलेक्ट्रिक, ऑटो मोबाइल्स, कपड़े, सजावटी सामान की दुकानों पर भी धन वर्षा हुई।
विज्ञापन

महिलाओं ने सोने-चांदी के हार और हीरे की अंगूठी के रूप में समृद्धि खरीदी। कई लोगों ने पूजा के लिए भगवान गणेश और लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां ली। दोपहिया और चौपहिया वाहनों की भी बिक्री हुई। धनतेरस के अवसर पर लोगों ने बर्तन, एलईडी टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, फर्नीचर की खरीदारी की। शाम होते-होते इन उत्पादों के शो रूम में भीड़ थी। देर रात तक ग्राहकों ने खरीदारी के अलावा पिछले दिनों कराई गई बुकिंग की डिलीवरी ली। म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार में भी निवेश हुआ। लोगों ने शुभ मुहूर्त में फ्लैट आदि की भी बुकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 से 120 रुपये तक में बिकी झाड़ूू
धनतेरस पर झाडू़ खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन झाडू़ खरीदने की परंपरा के चलते बांस और फूल की झाडू़ की खूब बिक्री हुई। कुमार ट्रेडर्स के संचालक राजकुमार ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने फूल के साथ ही बांस वाली झाडू़ भी खरीदी। फूल झाडू़ 120 रुपये तक और बांस वाली झाडू़ 60 से 80 रुपये में बिकीं।
गिफ्ट्स पैक और मिठाई की रही डिमांड
दीपावली पर अपनों को गिफ्ट देने का चलन भी बढ़ा है। ड्राई फ्रूट्स और पैक रसगुल्ले व सोनपापड़ी की जबरदस्त डिमांड रही। काजू, किशमिश, खूबानी, पिस्ता, बादाम और सूखे सेब वाले हर साइज के पैकेट्स भी खूब बिके।
सराफा बाजार चमका
सराफा बाजार में सोने के जेवरात के अलावा चांदी के सिक्के व बर्तनों की जमकर खरीददारी हुई। महिलाएं और पुरुष ग्राहकों की सराफा की दुकानों पर भीड़ लगी रही। पंचपुरी ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि पिछले साल से इस बार डेढ़ गुना ज्यादा व्यापार रहा। चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्के और मूर्तियों की सबसे अधिक बिक्री हुई। जिले में करीब 5 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।

इलेक्ट्रिक बाजार में भी खूब चमका
हरिद्वार। चाइनीज झालर, पाइप, लट्टू, स्टिप आदि छाये रहे। ज्वालापुर में इलेक्ट्रानिक के कारोबारी केशव गोयल ने बताया कि घरों में सजाव के इलेक्ट्रिक सामान की अच्छी बिक्री हुई। व्यापारी संजय गर्ग ने बताया कि एलईडी बल्ब, फैंसी लाइटें और झूमर की डिमांड है। उनका कहना है कि पिछले साल से इस बार बाजार अच्छा है।
आटोमोबाइल में अनुमानित बिक्री
बाइक: 280
स्कूटी: 100
कार: 20
इलेक्ट्रिक स्कूटी: 20
अनुमानित कारोबार का आंकड़ा
ऑटो मोबाइल 4 करोड़
सराफा 5 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक 5 करोड़
बर्तन 2 करोड़
हैंडलूम 2 करोड़
किराना 1 करोड़
अन्य 1 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed