फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dhami, who played from Haridwar, was selected in the junior hockey team

हरिद्वार से खेले धामी का जूनियर हॉकी टीम में चयन

Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dhami, who played from Haridwar, was selected in the junior hockey team
रोशनबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों के साथ हॉकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी । फाइल फोटो - फोटो : HARIDWAR
रोशनबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम से एक और प्रतिभा चमकी है। स्टेडियम से हॉकी के गुर सीखे बॉबी सिंह धामी का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से स्टेडियम के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले हॉकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी स्पोर्ट्स रोशनाबाद में नवंबर 2018 में आए थे। यहां उन्होंने हॉकी कोच और उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल से प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2019 में राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में बॉबी सिंह धामी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया था। इसमें हरिद्वार की टीम राज्य स्तर उपविजेता बनी थी। इसके बाद वह 2020 से स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण में आए थे। उन्होंने अनेक प्रतियोगिताएं स्टेडियम की तरफ से खेली हैं।
विज्ञापन

इसके बाद बॉबी का चयन पिछले साल नवंबर 2020 में भारतीय जूनियर हॉकी टीम के 35 सदस्यों में हो गया था। जिससे वह भारतीय खेल प्राधिकरण के बंगलूरू हॉकी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए स्टेडियम से चले गए थे। 11 नवंबर को भारतीय जूनियर हॉकी टीम की 20 सदस्यीय टीम में बॉबी सिंह धामी का चयन हुआ है। जिससे अब वह उड़ीसा के भुवनेश्वर में 24 नवंबर से होने वाली हॉकी जूनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इंडियन ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल, हॉकी कोच शिखा बिष्ट व उत्तराखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष महेश जोशी आदि ने उनके चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed