फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Devvriksha Peepal and Banyan are the favorite of Shiva

शिव के प्रिय हैं देववृक्ष और पीपल-बरगद

Sun, 25 Jul 2021 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Devvriksha Peepal and Banyan are the favorite of Shiva
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पौधरोपण अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस श्रंखला में श्रावण मास के प्रथम दिन पीपल के 108 और बरगद कई पौधे रोपे।
विज्ञापन

बैरागी कैंप में घोड़ाखाल से लेकर बजरीवाला के बीच सड़क के दोनों किनारे पर लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए 100 टी गार्ड हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने दिए। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय है। उन्होंने कहा कि देवतुल्य पीपल व बरगद के पौधे का रोपण बहुत फलदाई होता है। मान्यताओं के अनुसार पीपल व बरगद के वृक्ष में समस्त देवी देवताओं के साथ पितरों का वास भी होता है। खासकर भगवान शिव के ये प्रिय होते हैं। इस मौके पर एचआरडीए के सचिव डॉ. ललित नारायण मिश्रा, डीएफओ नीरज शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, गरीबदासी संत रवि देव शास्त्री, नगर संचालक डॉ. यतेंद्र नागयन, जिला प्रचारक अमित कुमार, अनिल वर्मा, अनमोल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed