फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Development of 18th Anniversary of Deva Sanskriti University

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 18वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

Fri, 06 Mar 2020 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Development of 18th Anniversary of Deva Sanskriti University
देवसस्कृति विश्वविद्यालय की और से आयोजित वार्षिकोत्सव में भाग लेतीं छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय का 18वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को कुल ध्वज फहराने के साथ शुरु हो गया। पहले सत्र में कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने युवाओं को खेल भावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर कुलाधिपति ने कहा कि उत्सव अपने अंदर के उत्साह को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। यह समय एक साथ कई संयोग लेकर आया है। वसंती उल्लास के साथ मनाए जा रहे इस उत्सव का रंग सभी के जीवन में भी दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर पारिवारिक और टीम भावना का परिचय देना चाहिए। खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन चलने वाले उत्सव में तीस से अधिक खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें विवि के 700 से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं का अलग-अलग वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, हेमर थ्रो, वालीबॉल, फुटबॉल और चक्का फेंक आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की और से आयोजित वार्षिकोत्सव में मशाल जला कर शुभारंभ करते कुलाधिपति ?

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की और से आयोजित वार्षिकोत्सव में मशाल जला कर शुभारंभ करते कुलाधिपति ?- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed