फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Departments should work in coordination to prevent dengue: DM

डेंगू की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय से काम करे विभाग : डीएम

Sun, 22 Sep 2024 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Departments should work in coordination to prevent dengue: DM

विज्ञापन
जिलाधिकारी कर्मेंद सिंह ने डेंगू की रोकथाम के लिए विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम कर डेंगू पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मौसम के भरोसे न रहें। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य योजना को धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें। इससे डेंगू का डंक जनपद में पांव न पसार सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी कुशलता व तत्परता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बैठक में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि डेंगू रोग की कोई औषधि एवं वैक्सीन न होने के कारण सावधानी व जागरूकता ही डेंगू से बचाव का उपाय है। उन्होंने अपील की कि मच्छर के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के लिए अपने घरों में आसपास साफ पानी एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने निर्देशित करते हुए कहा कि इस वर्ष जनपद में डेंगू के कारण एक भी मृत्यु न हो। यह प्रयास किया जाए कि डेंगू के प्रकरणों की संख्या 50 से अधिक न पहुंच सके। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए जनपद में तैनात 40 वॉलिंटियर्स का रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में एसडीएम अजयवीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ.नरेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोश भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार तोमर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


डेंगू के दो नए मरीज मिले

रुड़की क्षेत्र में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने से जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या छह पहुंच चुकी है। इससे पूर्व रुड़की क्षेत्र में एक और हरिद्वार क्षेत्र में तीन डेंगू रोगी मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया डेंगू से पीड़ित दो नए मरीजों में एक रुड़की क्षेत्र के सती मोहल्ला व दूसरी ग्राम पंचायत भंगेड़ी की है। सती मोहल्ले में डेंगू से पीड़ित मरीज महिला है। सभी स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कीटनाशकों का छिड़काव करने के साथ लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed