फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demonstration in Collectorate against Agneepath

अग्निपथ के खिलाफ कलक्ट्रेट में गरजे किसान

Sat, 25 Jun 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Collectorate against Agneepath
अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने योजना को वापस लेने की मांग करते हुए डीएम विनय शंकर पांडेय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

भाकियू ने हाल में ही धर्मनगरी में संपन्न हुए तीन दिवसीय किसान महाकुंभ में अग्निपथ के विरोध में देशभर के जिला मुख्यालयों में 24 जून को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। इसके क्रम में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत और अन्य किसान संगठनों के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश युवा और किसान के भविष्य से खिलवाड़ करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। सरकार ने बिना सोचे समझे योजना को लागू कर दिया है, लेकिन किसान इसे किसी भी हालत में बरदाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि सेना में किसानों के बच्चे जाते हैं। किसान अन्नदाता भी है और राष्ट्र की रक्षा के लिए भी सीमा पर तैनात रहता है, लेकिन केंद्र सरकार किसान और उनके बच्चों का भविष्य बनाने की बजाय उसे नष्ट करने करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री, रामपाल सिंह, संजीव, शुब्बा सिंह ढिल्लो, दुष्यंत सिंह, बचन सिंह और राव महताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed