फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demonstrated on the 49th day with a plateful of spoon and conch shell on non-acceptance

मांग न मानने पर 49 वें दिन थाली चमचा और शंख बजाकर किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jan 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated on the 49th day with a plateful of spoon and conch shell on non-acceptance
ऋषिकुल आयुर्वेदिक परिसर के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
डीडीओ कोड की बहाली को लेकर आंदोलनरत ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर के कर्मचारियों ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ थाली और शंख बजाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को ऋषिकुल परिसर में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान दो घंटे का कार्यबहिष्कार जारी रहा। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुधीर गोरखा ने कहा कि धरने प्रदर्शन के दौरान कुलपति और कुलसचिव कई बार एक-एक सप्ताह का समय दे चुके हैं, लेकिन डीडीओ कोड बहाल करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शासन स्तर पर फाइल तक नहीं चलाई जा रही है। प्रांतीय महामंत्री दिनेश लखेड़ा, शिवनारायण सिंह, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. संजय त्रिपाठी ने कहा कि कुलपति ने 27 जनवरी तक मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। यदि मांग पूरी नहीं होती है तो 28 जनवरी को दोनों परिसरों सहित मुख्य परिसर में भी पूर्ण तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. रमेश तिवारी, डॉ. एचसी चौकियाल, डॉ. हर्षमणि गैरोला, डॉ. प्रवेेश कुमार, डॉ. ज्ञानप्रकाश सिंह, जसपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed