फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand to make Jaswawala PHC as CHC

आबादी बढ़ी, लेकिन पीएचसी नहीं बन सका सीएचसी

Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Jaswawala PHC as CHC
घाड़ क्षेत्र के ग्राम जस्ववाला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात होते ही ग्रामीणों को इलाज नहीं मिल पाता है। क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार नहीं होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तौर पर अपग्रेड करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कोटा मुरादनगर गांव में सरकार की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। यहां पर चिकित्सकों और उनके सहयोगी स्टॉफ के रहने के लिए आवास भी बनाए गए हैं। लेकिन इन आवासों में कोई नहीं रहता। जिससे आवास खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात में कोई चिकित्सक या कर्मी भी नहीं रुकता है। ऐसे में रात में इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से यहां पर रात को भी चिकित्सा कर्मियों की तैनाती होगी तो क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। घाड़ क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष सैनी का कहना है कि घाड़ क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बहुत आवश्यकता है। ग्रामीण अरविंद सैनी, सुनीता देवी और राकेश चौधरी का कहना है कि क्षेत्र की लगातार आबादी बढ़ रही है। इसलिए पीएचसी को सीएचसी बनाना जरूरी है।
विज्ञापन

क्षेत्र वासियों के हित में इस मांग को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। मांग के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि बहादुर, विधायक ज्वालापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed