फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand for the arrest of the accused in the Panjanhedi case.

Haridwar News: पंजनहेड़ी प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 07 Feb 2026 04:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Demand for the arrest of the accused in the Panjanhedi case.
हरिद्वार। पंजनहेड़ी गोलाीकांड प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान व ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

28 जनवरी को ग्राम पंजनहेड़ी में उषा टाउनशिप में हुए गोलीकांड प्रकरण में आरोपी भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, गौरव चौहान, अभिषेक चौहान उर्फ सिम्मी, अभिषेक व सुधानंद ब्रह्मचारी को नामजद किया गया था। इस मामले में सुधानंद ब्रह्मचारी को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ग्रामीण, परिजनों एवं समर्थकों के साथ एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह से मुलाकात की। अमित चौहान और ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान ने कहा कि आरोपियों से उन्हें व परिवार को खतरा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है। इस दौरान अवनीश चौहान, राहुल चौहान, संजय चौहान, चंदन सिंह, अंकित चौहान, राजकुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed