फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand for emancipation of eunuchs

किन्नरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग

Thu, 17 Nov 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Demand for emancipation of eunuchs
समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार मधुकांत प्रेमी ने किन्नरों से मुक्ति दिलाने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर कहा कि किन्नर बधाई के नाम पर लोगों को डरा, धमकाकर जबरदस्ती रुपये वसूल रहे हैं। मधुकांत प्रेमी ने कहा कि ज्वालापुर के मोहल्ला पीपलान में किन्नरों ने एक विधवा महिला से 11 हजार रुपये वसूल लिए। महिला ने 100 साल पुराने मकान की मरम्मत कर उसका नवनिर्माण कराया था। किन्नर जबरदस्ती घर में घुस गए और महिला को डरा धमकाकर 11 हजार रुपये वसूल लिए। मधुकांत प्रेमी ने बताया कि शादी-विवाह, शिशु जन्म और मुख्य त्योहारों पर इनकी टोली लोगों से जबरन रुपये वसूल करते हैं। उनका कहना है कि किन्नरों की शिकायत करने पर पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। किन्नरों की टोलियां अब ट्रेनों में भी यात्रियों से रुपये वसूली करने लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed