{"_id":"57cb04f64f1c1bd11f2cb4fc","slug":"dehdan-will-now-campaign-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हरिद्वार में भी चलेगा देहदान अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हरिद्वार में भी चलेगा देहदान अभियान
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब देहदान को अभियान के रूप में चलाया जाएगा। अब तक नेत्रदान करा रहे कार्यकर्ताओं ने यह बीड़ा उठाया है। शुक्रवार को हरिद्वार-ऋषिकेश चैप्टर के कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में पहला देहदान कराया। हरिद्वार की भेल में एक अभ्यर्थी ने देहदान की इच्छा जताई है।
हरिद्वार-ऋषिकेश चैप्टर के प्रमुख रामशरण चावला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अब तक 110 व्यक्तियों के नेत्रदान करा चुके हैं। इस अभियान के तहत अब 200 नेत्रदान कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत शुक्रवार को चैप्टर की टीम ने ऋषिकेश में देहदान कराया। मृतक के नेत्र स्थल पर ही प्राप्त कर लिए गए। बाद में उनकी देह यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। जिसे बाद में जौलीग्रांट चिकित्सालय को दिया गया। रामशरण ने बताया कि उत्तराखंड में यह पहला देहदान है। दूसरे चरण में अब हरिद्वार जनपद में अभियान की शुरूआत कराई जा रही है। हरिद्वार से सटी भेल इकाई से एक व्यक्ति ने देहदान की इच्छा प्रकट की है। इस संबंध में उन्हें फार्म दे दिया गया है। देहदान करने वाले बुजुर्ग की इच्छा के अनुसार उनके परिवार से भी सहमति प्राप्त कर ली गई है।
रामशरण चावला ने बताया कि देहदान एक महाअभियान है। देश के हजारों लोग अस्पतालों में अंग खराब हो जाने से तड़फ रहे हैं। यह अभियान नेत्रदान की भांति चल निकला तो बहुत से लोगों का भला हो जाएगा। रामशरण ने बताया कि वर्तमान समय में दिल्ली चैप्टर सर्वाधिक देहदान करा रहा है।
विज्ञापन
नेत्रदान के लिए जागृति अभियान
हरिद्वार। नेत्रदान के लिए हिमालय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस जौलीग्रांट इस साल भी नेत्रदान पखवाड़ा मना रहा है। अभियान के अंतर्गत डा. अनुराधा राज, डा. श्वेता, नेहा मलिक, एसएस भंडारी आदि की ने टीम महिला डिग्री कालेज में स्लाइड शो एवं फिल्मों के माध्यम से नेत्रदान की जानकारी दी। संयोजक नीरज मलिक ने छात्राओं से आग्रह किया कि इस अभियान को वे आगे बढ़ाए। शिक्षिकाओं ने भी अभियान में भाग लिया। ब्यूरो