फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Degree college to be built in Bhupatwala, mandate issued

भूपतवाला में बनेगा डिग्री कॉलेज, शासनादेश जारी

Tue, 19 Oct 2021 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Degree college to be built in Bhupatwala, mandate issued
उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में डिग्री कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी होने के बाद बैठक करते जनप्रत - फोटो : HARIDWAR
उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में डिग्री कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी होने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। मंगलवार को भाजपा पार्षदों, संत समाज, व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की विश्वनाथ धाम में बैठक की। डिग्री कालेज के शासनादेश होने पर विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
विज्ञापन

श्री जूना अखाड़ा के श्रीमहंत महेशपुरी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार के विकास में चिकित्सालय और डिग्री कॉलेज की स्थापना से नई गति मिलेगी। भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के प्रयासों से उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला को डिग्री कॉलेज की सौगात मिली है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरी हरिद्वारवासियों को भूपतवाला में डिग्री कॉलेज की सौगात दी है।
विज्ञापन

कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। इस डिग्री कॉलेज में 32 पद शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सृजित किए गए हैं। पार्षद अनिल मिश्रा और सुनीता शर्मा ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में डिग्री कॉलेज प्रारंभ होने से निश्चित रूप से युवा पीढ़ी के भविष्य को संवारने में सहायता मिलेगी। पार्षद अनिल वशिष्ठ, नितिन शर्मा माणा ने कहा कि प्राइमरी पाठशाला 44 के पुराने क्षतिग्रस्त भवन या पीलीकोठी भूपतवाला में डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया जा सकता है। भाजपा पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही डीएम से भेंट करेगा। बोर्ड बैठक में प्राइमरी पाठशाला 44 को व्यवस्थित करने एवं शेष भूमि पर डिग्री कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने रखा था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा, मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेशपुरी, दिनेश शर्मा, अमित गुप्ता, सुखेन्द्र तोमर, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed