फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dealers protest against building walls in front of shops

दुकानों के आगे दीवार बनाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

Fri, 17 Jul 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dealers protest against building walls in front of shops
हरिद्वार जटवाड़ा पुल हाईवे मार्ग पर फ्लाईओवर व सड़क के समीप दीवार खड़ी किए जाने को लेकर धरना देते - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार जटवाड़ा पुल हाईवे मार्ग पर फ्लाईओवर और सड़क के समीप दीवार खड़ी किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। व्यापारियों ने कहा कि दीवार के बन जाने से उनका रोजगार ठप हो जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जटवाड़ा पुल पर चल रहे धरने को समर्थन देने पहुंचे मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निर्माणदायी संस्था के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। व्यापारियों के समर्थन में पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं। निर्माणदायी संस्था व्यापारियों की रोजी रोटी का साधन समाप्त करना चाहती है। सड़क के दोनों भागों में दीवार या फ्लाईओवर निर्माण होने से व्यापारियों की दुकानें पूरी तरह से ढक जाएंगी। यहां सड़क के किनारे सैकड़ों दुकानें हैं। ऐसे में दीवार खड़ी करने से व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। अशोक शर्मा ने व्यापारियों के हितों में योगदान नहीं करने का आरोप लगाया। युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान, विशाल राठौर व सुमित भाटिया ने कहा कि निर्माणदायी संस्था को व्यापारियों की परेशानियों को समझना चाहिए। दीवार खड़ी किए जाने से व्यापारियों की दुकानें ढक जाएंगी। मार्ग भी अवरुद्ध होगा। व्यापारी शौकीन व मुस्तकीम ने कहा कि परिवारों का गुजर बसर दुकानों से ही कर रहे हैं। यदि दीवार खड़ी कर दी गई तो रोजगार पूरी तरह प्रभावित होगा। प्रशासन को व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लेना चाहिए। धरना देने वालों में संगम शर्मा, हरद्वारी लाल, सुनील कड़च्छ, कर्ण सिंह, अमित राजपूत, पराग मिश्रा, शहाबुद्दीन अंसारी, तासीन, विकास चंद्रा, संदीप, तेजपाल, सुमित, इमरान, नजाकत, नरेश, इसरार, साहिल, रवि सिंह, चिंटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed