फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Daughters are becoming adept in Vedas: Ramdev

बेटियां व्याकरण-शास्त्र से लेकर वेदों में हो रही निष्णात: रामदेव

Sun, 12 Dec 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Daughters are becoming adept in Vedas: Ramdev
पतंजलि गुरुकुलम् का उपनयन व वेदारंभ संस्कार के दौरान छात्रों पर पुष्प बरसाते योगगुरु बाबा रामदे - फोटो : HARIDWAR
पतंजलि गुरुकुलम के छात्र-छात्राओं का उपनयन एवं वेदारंभ संस्कार पतंजलि योगपीठ द्वितीय स्थित योग भवन सभागार में संपन्न हुआ। इसके साथ ही संकल्प पाठ भी कराया गया। इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि गुरुकुलम से वैदिक ऋषि ज्ञान परंपरा में निपुण होकर जो मानव निर्माण होगा वही आगे चलकर विश्व के निर्माता होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने अपने पूर्वजों और गुरुओं से जो पाया वही छात्र-छात्राओं को दे रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संसार के तमाम प्रलोभनों और आकर्षणों में विचलित नहीं होना है। आज संसार व्यसनों और तमाम तरह के अमानवीय कृत्यों में फंसा जा रहा है। यज्ञो पवित, वेद धर्म व अध्यात्म के नाम पर भी भ्रांतियां समाज में व्याप्त हो रही थी। पतंजलि योगपीठ ने इन सभी भ्रांतियों को समाप्त किया है। हमने किसी भी कुल, वंश, जाति व देश में पैदा हुए व्यक्ति को समान शिक्षा प्रदान की है। हमने न केवल स्त्री-पुरुषों का भेद समाप्त कर बेटियों को यज्ञोपवित धारण करवाया, बल्कि आज पतंजलि की बेटियां व्याकरण शास्त्र से लेकर वेदों में निपुण हो रही हैं। वेद तो आधार हैं। हमें इस युग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ वेदों को भी पढ़ना है। आधुनिक ज्ञान विज्ञान व वेदों का संगम है वैदिक ज्ञान अनुसंधान। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से आधुनिक शिक्षा में नवीन क्रांति हो रही है। इस दौरान एनपी सिंह, साध्वी देवप्रिया, स्वामी परमार्थ देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed