{"_id":"61cc7c2c275c916647555d82","slug":"daily-workers-will-get-special-allowance-holiday-in-the-week-haridwar-news-drn400179063","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक कर्मियों को विशेष भत्ता, सप्ताह में मिलेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक कर्मियों को विशेष भत्ता, सप्ताह में मिलेगा अवकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन एवं ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने ऊर्जा निगम के स्वयं सहायता समूह, उपनल आदि के तहत कार्यरत दैनिक श्रमिकों को विशेष भत्ता देने व सप्ताह में एक दिन अवकाश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महीने के चार अवकाश का कोई वेतन भी नहीं कटेगा। ऊर्जा मंत्री बुधवार को हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के 22वें वार्षिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित समारोह में पहुंचे डॉ. हरक सिंह ने कहा कि एंप्लाइज यूनियन की करीब 70 प्रतिशत मांगों को पूरा कर दिया गया है। एंप्लाइज यूनियन की प्रमुख मांग सातवें वेतन आयोग से पूर्व की भांति एसीपी लागू करने की मांग के संबंध में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले समय रहते मांग पूरी कर दी जाएगी।
यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष केहर सिंह, पिटकुल के डायरेक्टर एचआर पीसी ध्यानी, जल विद्युत निगम के एमडी संदीप सिंघल ने भी विचार रखे। अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय सचिव अशोक टंडन और संचालन इंसारुल हक ने। इस दौरान हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रमुख महामंत्री प्रभुनाथ सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज कक्कड़, उपाध्यक्ष डा.एसएल शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास उपाध्याय, बीडी चमोली, प्रवेश कुमार, पूर्ण सिंह रावत, अनिल मिश्र, पंकज सैनी, मोहम्मद अनीस, विनोद ध्यानी, अरविंद कुमार, राजकुमार, मनोज पांडे, सोनी पाल, आदेश त्यागी, यशपाल सिंह बिष्ट, भगवान सिंह, मुकेश सैनी, मधुबाला आदि मौजूद थे।