फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Daily workers will get special allowance, holiday in the week

दैनिक कर्मियों को विशेष भत्ता, सप्ताह में मिलेगा अवकाश

Wed, 29 Dec 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Daily workers will get special allowance, holiday in the week
वन एवं ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने ऊर्जा निगम के स्वयं सहायता समूह, उपनल आदि के तहत कार्यरत दैनिक श्रमिकों को विशेष भत्ता देने व सप्ताह में एक दिन अवकाश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महीने के चार अवकाश का कोई वेतन भी नहीं कटेगा। ऊर्जा मंत्री बुधवार को हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के 22वें वार्षिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित समारोह में पहुंचे डॉ. हरक सिंह ने कहा कि एंप्लाइज यूनियन की करीब 70 प्रतिशत मांगों को पूरा कर दिया गया है। एंप्लाइज यूनियन की प्रमुख मांग सातवें वेतन आयोग से पूर्व की भांति एसीपी लागू करने की मांग के संबंध में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले समय रहते मांग पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष केहर सिंह, पिटकुल के डायरेक्टर एचआर पीसी ध्यानी, जल विद्युत निगम के एमडी संदीप सिंघल ने भी विचार रखे। अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय सचिव अशोक टंडन और संचालन इंसारुल हक ने। इस दौरान हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रमुख महामंत्री प्रभुनाथ सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज कक्कड़, उपाध्यक्ष डा.एसएल शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास उपाध्याय, बीडी चमोली, प्रवेश कुमार, पूर्ण सिंह रावत, अनिल मिश्र, पंकज सैनी, मोहम्मद अनीस, विनोद ध्यानी, अरविंद कुमार, राजकुमार, मनोज पांडे, सोनी पाल, आदेश त्यागी, यशपाल सिंह बिष्ट, भगवान सिंह, मुकेश सैनी, मधुबाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed