फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cut seven combinations, including two forest checkpoints

दो वन चौकियों सहित सात संयोजन काटे

Thu, 09 Mar 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 09 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जल संस्थान ने पेयजल का लाखों रुपये का बकाया अदा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर बृहस्पतिवार को सात उपभोक्ताओं के जल संयोजन काटे हैं।  बकाया की वसूली के लिए वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।


जल संस्थान कर्मियों ने बृहस्पतिवार को वन कर्मियों के विरोध के बावजूद रेंज आफिसर टिबड़ी तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी मोतीचूर की वन चौकियों के संयोजन भी काटे गए। वन चौकी के दो जल संयोजनों पर 2 लाख 27 हजार रुपये का बकाया है। फाजिल्का आश्रम कैलाश गली भूपतवाला के दो जल संयोजन भी काटे गए हैं। आश्रम पर वर्षों से करीब तीन लाख रुपये का बकाया है। दीपनाथ चैरिटेबिल ट्रस्ट कैलाश गली पर एक लाख से अधिक का बकाया होने पर जल संयोजन काटा गया।  संस्था ने भवन ध्वस्त कर प्लाट बना दिया है। स्वामी हंसदास शिष्य जगन्नाथ दास कैलाश गली पर 70 हजार से अधिक का बकाया होने पर उनका जल संयोजन भी काटा गया  है। कर्मचारियों ने जैसे ही 45 हजार रुपये से अधिक के बकायादार अमाराम व  कल्पना देवी का जल संयोजन काटा तो अन्य बकायादार रास्ते पर आ गए और उन्होंने दो दिन के अंदर बकाया जमा करने का वक्त मांग कर संयोजन कटने से बचाया। भूपतवाला जोन के कनिष्ठ सहायक अभियंता रमेश चंद्र बमराड़ा ने बताया कि पानी का बिल नहीं देने वालों के कनेक्शन काटने का अभियान 31 मार्च के बाद भी जारी रखा जाएगा।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed