फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cultural programs on the last day of the camp

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ शिविर

Sun, 27 Feb 2022 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs on the last day of the camp
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर की ओर से आयोजित विशेष शिविर में जानकारी देते - फोटो : HARIDWAR
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना का वात्सल्य वाटिका में चल रहा सात दिवसीय विशेष शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के साथ संपन्न हो गया। स्वयंसेवियों ने नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी ली।
विज्ञापन

समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख वीर प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय कर्तव्य को लेकर अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष अपने जन्म उत्सव पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। यही नहीं पौधा लगाकर उसके वृक्ष तैयार होने तक उसकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन बचाए रखने के लिए पर्यावरण बचाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पिंकी जाटव ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर बताते हुए उन्हें राष्ट्र की अतुल्य शक्ति का बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बस उन्हें केवल कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को समझाते हुए अपनी बात को रखा। इस मौके पर शक्ति, साक्षी तिवारी, शिवि त्यागी, वरिष्ठ आचार्य रुद्र प्रताप शास्त्री, आचार्य हिमांशु बडोनी, अनुज गुप्ता, देवेश पराशर, अमृता शर्मा, जानवी सोनम, रोहन, शिवम, अनुज, हिमांशु सैनी, अनमोल जानवी, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed