फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Crores spent on station, no toilet for passengers

स्टेशन पर करोड़ों खर्च, यात्रियों के लिए शौचालय नहीं

Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crores spent on station, no toilet for passengers
रेल यात्रियों को सभी सुविधाएं देने का रेलवे भले ही दम भरता हो। लेकिन ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर इसके उलट है। यहां स्टेशन के उच्चीकरण पर तो करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए। पर यात्रियों के लिए शौचालय तक नहीं बनाया गया। ऐसे में यहां आने और जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले कई करोड़ रुपये से ज्वालापुर रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण किया गया था। स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, नए प्लेटफार्म और बैंच लगाने के साथ ही डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए थे। जबकि बाहर स्टेशन परिसर में एक बड़ा डिस्प्ले बोर्ड भी ट्रेनों की जानकारी देने के लिए लगाया गया था। कुंभ के दौरान स्टेशन पूरी तरह तैयार हो गया। लेकिन यहां यात्रियों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में स्टेशन का उच्चीकरण होने से यात्रियों को सहूलियत तो मिली। लेकिन शौचालय न होने से उन्हें बाहर निजी शौचालय जाना पड़ता है। जबकि कई विशेष ट्रेनों का ठहराव न होने से भी स्थानीय लोगों को हरिद्वार स्टेशन का रुख करना पड़ता है। स्टेशन पर बाहर लगा बड़ा डिस्पले बोर्ड भी पिछले कई महीने से खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में ट्रेनों की जानकारी भी यात्रियों को बोर्ड के माध्यम से नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ये जानकारी संज्ञान में नही है। शौचालय की व्यवस्था के संबंध में बात की जाएगी। डिस्प्ले बोर्ड को ठीक कराया जाएगा।
- पीएस बघेल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed