{"_id":"60ddfe9f8ebc3ebf1f1f299b","slug":"crop-insurance-necessary-for-double-income-dm-haridwar-news-drn383243875","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुनी आय के लिए फसल बीमा अहम हिस्सा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुनी आय के लिए फसल बीमा अहम हिस्सा: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि सरकार का किसानों की आय दोगुनी करने का जो लक्ष्य है, उसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अहम हिस्सा है। इसलिए किसान अधिक से अधिक संख्या में फसलों का बीमा कराएं।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी सी रवि शंकर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की किसानों को अधिक से अधिक जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का 50 प्रतिशत केंद्र और 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी। किसानों को बेहद कम पैसा देकर अपनी फसलों का बीमा कराना है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सूचीबद्ध सरकारी और गैर सरकारी बीमा कंपनियों के सहयोग से चलाई जा रही है योजना का उद्देश्य किसी प्राकृतिक आपदा, अन्य जोखिम से फसल को होने वाली क्षति की स्थिति में किसानों को वित्तीय सहायता देना है। जनपद के मिट्ठी बेरी, लालढांग, गैंडीखाता, पीली पड़ाव, दूधिया दयालवाला, श्यामपुर, सज्जनपुरपीली आदि में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए कृषक गोष्ठियां भी की जाएंगी। इस मौके पर मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनोद, सह कृषि अधिकारी अमित कुमार उपाध्याय, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड से अंकिता घोष आदि मौजूद रहे।