फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   wife of policeman

पुलिसकर्मी की पत्नी ने पड़ोसन की पिटाई करायी

Wed, 20 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Wed, 20 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
wife of policeman

गंगनहर कोतवाली में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि कुछ अन्य युवक भी उसने बुलाए थे। उन्होंने भी महिला के साथ मारपीट की। महिला को पिटते देख किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और पीड़िता को आश्वासन देकर घर रहने को कहकर चले गए।

विज्ञापन



गंगनहर कोतवाली में तैनात एक सिपाही का परिवार कोतवाली क्षेत्र के गीतांजलि विहार में रहता है। वहीं पास में अनीता का मकान है। अनीता के मकान में एक किराए पर महिला अपनी पति के साथ रहती है। महिला का पति किसी अन्य शहर में नौकरी के लिए गया हुआ है।
विज्ञापन



बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर पुलिस कर्मी की पत्नी ने किराए पर रहने वाली महिला के साथ मारपीट कर दी। वह यही नहीं रुकी उसने कुछ युवक अपने परिचित भी बुला लिए।बताया जा रहा है कि युवकों के पास धारधार हथियार भी थे। मामला बढ़ता देख किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर गंगनहर कोतवाली की पुलिस पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। उन्होंने पुलिसकर्मी की पत्नी को नसीहत दी। लेकिन साथ ही पीड़िता को कोई कार्रवाई न करने को कहते हुए दोबारा से ऐसा कोई मामला होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी डीएस भंडारी का कहना है कि मामले की जानकारी करायी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed