फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   What is the plan of desmber

आखिर क्या है पांच दिसंबर का प्लॉन

Sun, 29 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 29 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कई राज्य में ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे चुके सुभाष रामचंद्रन ने पूछताछ में एक सनसनीखेज खुलासा किया है आगामी पांच दिसंबर को लेकर उसके आकाओं ने कुछ प्लॉन गढ़ा हुआ है। लेकिन उनका प्लॉन क्या है, यह उसे भी नहीं पता है। केवल उसने पांच दिसंबर तारीख को लेकर प्लानिंग करने की बात ही सुनी थी। इस नए खुलासे ने हरिद्वार पुलिस की नींद उड़ा कर रख डाली  है।

विज्ञापन

हरिद्वार के मेला प्लेटफार्म संख्या नौ पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन की बोगी में पांच नवंबर को आग लगा दी गई थी। यह साफ नहीं हो सका था कि आग कैसे लगी है। लेकिन एक सप्ताह पहले उड़ीसा के पुरी में पुलिस की गिरफ्त में आए सुभाष रामचंद्रन पुत्र एम रामचंद्रन निवासी सेकोटी कुतराला तिरुअनवली तमिलनाडु ने कई राज्य में ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देना कबूला था। हरिद्वार की घटना भी उन्हीं में से ही एक थी।
विज्ञापन

यह भी खुलासा हुआ था कि आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उसे फंडिंग की जाती थी। लेकिन वह अपने आकाओं को जानता पहचानता नहीं है। वे ही उससे संपर्क साधते थे। इस खुलासे के बाद से रेलवे पुलिस पुरी में डेरा डाले हुए है और आरोपी को यहां लाने की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी ने एक बात यह भी कबूली थी कि पांच दिसंबर को लेकर उसे फंडिंग करने वाले कोई प्लॉन बना रहे है। यह प्लॉन क्या है इसकी जानकारी उसको नहीं है।  आरोपी सुभाष के आका आखिर क्या करने वाले है इस सवाल ने पुलिस की पेशानी पर बल डाल दिए है। हालांकि हरिद्वार पुलिस ने यहां सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पांच दिसंबर के प्लॉन की बात सामने आई है। लेकिन प्लॉन क्या है, यह आरोपी को पता नहीं है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर कर दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है।
अरुण मोहन जोशी, एसपी रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed